ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबर

उत्पीड़न और रिश्वत के आरोप में हिरासत में लिए बीजेपी विधायक

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सदस्य मुनिरत्न को उत्पीड़न, धमकी और जाति आधारित दुर्व्यवहार करने के आरोप में दर्ज दो प्राथमिकियों के सिलसिले में शनिवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। राजराजेश्वरीनगर से बीजेपी विधायक मुनिरत्न के खिलाफ शुक्रवार को व्यालिकावल पुलिस थाने में दो मामले दर्ज किए गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है। उन्हें कोलार से हिरासत में लिया गया और उन्हें बेंगलुरु लाया जा रहा है, जिसके बाद उनके खिलाफ दर्ज मामलों के सिलसिले में उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा।’

इस बीच, बीजेपी की राज्य इकाई ने अनुशासन तोड़ने का हवाला देते हुए मुनिरत्न को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे पांच दिनों के भीतर अनुशासन समिति के समक्ष उनपर लगे आरोपों को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

बता दें कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के ठेकेदार चेलुवराजू की शिकायत पर मनिरत्न के खिलाफ दर्ज पहली प्राथमिकी में विधायक पर 30 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और राशि न मिलने पर अनुबंध समाप्त करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

 चेलुवराजू ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शुरुआत में मुनिरत्न ने उनसे 2021 में ठोस अपशिष्ट निपटान अनुबंध के लिए 20 लाख रुपये की मांग की, लेकिन अपशिष्ट प्रबंधन अनुबंध के लिए 10 ‘ऑटो ट्रिपर’ प्राप्त करने के वास्ते भुगतान करने के बावजूद, नगर निकाय ने इन वाहनों को उपलब्ध कराने की स्वीकृति नहीं दी।

Share

Related posts

आधार को भूमि रिकॉर्ड से जोड़ेगी सरकार

samacharprahari

सावधान, कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहीं सुनामी बन कर न आ जाएः मुख्यमंत्री ठाकरे

samacharprahari

बेरोजगारी से 9140 और दिवालिया होने पर 16091 लोगों ने की आत्महत्या

Amit Kumar

इस्कॉन ने मेनका गांधी को मानहानि का नोटिस भेजा

Prem Chand

महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान

samacharprahari

हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला: मोदी सरकार की चुप्पी पर विपक्ष का हमला

samacharprahari