Samachar Prahari
Other

‘लड़की’ कहकर चिढ़ाने पर दुखी छात्र ने लगाई फांसी

Share

हिसार, 4 अक्टूबर : हरियाणा के हिसार में एक हिला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर कक्षा 9 का एक छात्र अपने कमरे के पंखे से लटका मिला। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि 14 वर्षीय लड़के को उसके साथ क्लास में पढ़ने वाली दो लड़कियां परेशान कर रही थीं। दोनों छात्राओं, पीड़ित छात्र को लड़की कहकर चिढ़ाती थीं। वह छात्र के बोलने, चलने-फिरने और उसके व्यवहार का मजाक बनाती थीं। उसे कहती थीं कि वह लड़की है। उसने क्लास की टीचर से शिकायत की तो वह भी उसके ऊपर हंसी। आखिर दुखी होकर छात्र ने यह कदम उठाया।इस घटना के बाद परिवार ने आरोपी छात्राओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Related posts

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास झील से 194 मगरमच्छों को हटाया गया

samacharprahari

गडकरी बोले- वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में मुंह छिपाता हूं, दुनिया में सड़क हादसों का सबसे गंदा रिकॉर्ड हमारा; देश में एक्सीडेंट कम होने के बजाय बढ़े हैं

Prem Chand

कबाड़ में बदले जाएंगे 15 साल पुराने सरकारी वाहन

samacharprahari

Leave a Comment