ताज़ा खबर
Other

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह तलाक मामले में कोर्ट पहुंचे

Share

आरा, 27 सितंबर। भोजपुरी गायक पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक को लेकर चल रहे मामले में फैमिली कोर्ट में पेश हुए। इधर, कोर्ट में सुनवाई के दौरान पवन और ज्योति के बीच सुलह नहीं हो पाई। कोर्ट में दोनों ने अपना पक्ष रखा। खबर है कि ज्योति सिंह ने पवन सिंह की दलीलों को ठुकरा दिया है और आगे केस लड़ने की बात कही है। करीब दो घंटे तक तलाक पर समझौते को लेकर कोशिश चली। पवन सिंह की तरफ से भरण-पोषण भत्ता देने और मकान की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है। ज्योति सिंह के वकील ने बताया कि पवन सिंह पांच करोड़ रुपये अपनी पत्नी ज्योति सिंह को भरण-पोषण के लिए दें। ऐसा नहीं करने पर कोर्ट में केस लड़ा जाएगा।


Share

Related posts

11 रुपये के मोबाइल रीचार्ज ने लगाई 6.25 लाख की चपत

Prem Chand

आर्थिक असमानता में नंबर 1 बना भारत

Amit Kumar

पुणे में शिवसेना नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Prem Chand

एनएसई के कामकाज पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री: कांग्रेस

Girish Chandra

महाराष्ट्र में एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 2.07 करोड़ नाम बाहर

samacharprahari

पार्टी का नाम और सिंबल जब्त करना ‘अन्याय’ः ठाकरे गुट

samacharprahari