ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

एनएसई के कामकाज पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री: कांग्रेस

Share

नई दिल्ली। कांग्रेस ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सवाल किया कि एनएसई के कामकाज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चुप क्यों हैं ? आयकर विभाग ने चित्रा के मुंबई और चेन्नई आवास पर छापे मार कर कई दस्तावेज बरामद किए हैं।
बता दें कि आयकर विभाग ने एनएसई की पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण और अन्य के खिलाफ कर चोरी के मामले में मुंबई में रामकृष्ण के परिसरों पर छापे मारे हैं।

बाजार नियामक सेबी ने हाल में एक आदेश जारी किया था, जिसके मुताबिक एनएसई की पूर्व एमडी एवं सीईओ चित्रा रामकृष्ण ने एक योगी के प्रभाव में आकर आनंद सुब्रमण्यम को एक्सचेंज में समूह परिचालन अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक का सलाहकार नियुक्ति किया था।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस ने एक ‘बाबा’ द्वारा एनएसई को चलाए जाने का मुद्दा 15 फरवरी को उठाया था। मोदी सरकार-वित्त मंत्रालय-कारपोरेट कार्य मंत्रालय-सीबीआई-ईडी चुप्पी साधे हुए हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया,‘आयकर विभाग देर से जागा है। वित्त और कारपोरेट कार्य मंत्री चीजों को नकार रही हैं।’

सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘क्या प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री यह बताएंगे कि ‘बाबा’ कहां है? बाबा का आईपी एड्रेस का पता क्यों नहीं लगाया गया? आप ‘भेदिया कारोबार’ से कैसे इनकार कर सकते हैं? जानकारी होने के बावजूद प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और सेबी 2016 से क्या कर रहे थे?’


Share

Related posts

ईडी ने नीरव की 253 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त की

samacharprahari

महायुति सरकार के तहत भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया : शरद पवार

Prem Chand

बजट से 66 पर्सेंट मध्यम आय वर्ग को निराशा

samacharprahari

2021 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा अनसोल्ड स्टॉक, 6.16 लाख घरों पर नहीं मिले ग्राहक

samacharprahari

गुजरात तट पर पाकिस्तानी नाव से 280 करोड़ रूपये की हेरोइन जब्त, नौ गिरफ्तार

Prem Chand

क्रूड ऑयल इम्पोर्ट शर्त की होगी समीक्षा

samacharprahari