ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

क्रूड ऑयल इम्पोर्ट शर्त की होगी समीक्षा

Share

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को निर्देश दिया

मुंबई। कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती को लेकर सऊदी अरब के साथ जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों से तेल आयात अनुबंधों की समीक्षा करने को कहा है। सरकार के निर्देश के बाद पश्चिम एशियाई देश से कच्चे तेल की खरीद के करार की समीक्षा की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फरवरी महीने से कच्चे तेल के दाम फिर बढ़ने शुरू हुए थे। उस समय भारत ने सऊदी अरब से उत्पादन नियंत्रण पर अंकुश कुछ खोलने को कहा था, लेकिन उसने भारत के आग्रह को नजरअंदाज कर दिया था।

बता दें कि भारत अपनी कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरत आयात से पूरा करता है। वैश्विक स्तर पर आपूर्ति तथा कीमतों में उतार-चढ़ाव से भारत पर भी असर पड़ता है। कच्चे तेल के उत्पादक देशों के गठजोड़ को तोड़ने तथा कीमतों और अनुबंधों की शर्तों को अनुकूल करने के लिए भारत सरकार ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) से कहा है कि वे पश्चिम एशिया के बाहर से कच्चे तेल की आपूर्ति पाने का प्रयास करें और सामूहिक रूप से अधिक अनुकूल शर्तों के लिए बातचीत करें।


Share

Related posts

ईओडब्ल्यू 40 चीनी नागरिकों समेत 150 के खिलाफ मामला दर्ज किया

Prem Chand

रिजर्व बैंक से PPBL को 15 दिन की मोहलत

Prem Chand

स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर का सफल परीक्षण

samacharprahari

मिनी बस-कंटेनर की टक्कर, 12 लोगों की मौत, 23 घायल

samacharprahari

ऑस्ट्रेलिया: सिडनी के बोंडी बीच पर गोलीबारी, 12 की मौत, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना

samacharprahari

अगले महीने से मुंबई, पुणे में ऑनलाइन किरायेदार सत्यापन शुरू

Prem Chand