Samachar Prahari
Other

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोचर दंपति को दी जमानत

Share

मुंबई, 9 जनवरी 2023 | बॉम्बे हाई कोर्ट ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रमुख चंदा कोचर और उनके व्यवसायी पति दीपक कोचर को अंतरिम जमानत दे दी। दोनों को वीडियोकॉन लोन फ्रॉड केस में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। वेch पिछले 15 दिनों से हिरासत में थे। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज के. चव्हाण की खंडपीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि कोचर दंपति की गिरफ्तारी कानून के मुताबिक नहीं है। उनकी गिरफ्तारी सीआरपीसी की धारा 41ए का उल्लंघन करती है।

मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने गिरफ्तारी के बाद कोचर को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था और बाद में 29 दिसंबर को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके तुरंत बाद, कोचर ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी, जिसके बाद सोमवार को इस मामले में फैसला सुनाया गया।


Share

Related posts

आधार को भूमि रिकॉर्ड से जोड़ेगी सरकार

samacharprahari

स्टार एमएफ पर 22,905 करोड़ का ट्रांजैक्शन

samacharprahari

विजय माल्या प्रत्यर्पण केस: भारत सरकार ने लंदन की अदालतों में झोंके करोड़ों रुपये

samacharprahari

Leave a Comment