ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरराज्य

मोकामा गैंगवार में अब तक तीन FIR दर्ज

Share

पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग की घटना

डिजिटल न्यूज डेस्क, पटना। बिहार के मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में बुधवार को हुए गैंगवार में अब तक तीन एफआईआर दर्ज की गई है। मुकेश नाम के व्यक्ति, जिसके घर पर ताला जड़ा गया था, उसने एक एफआईआर दर्ज करवाई है, जबकि एक एफआईआर सोनू-मोनू की मां ने दर्ज कराई है और तीसरी एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके लोगों पर सोनू-मोनू गैंग ने फायरिंग की थी। घटना के बाद गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, मामले की तहकीकात चल रही है।

बिहार में पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके विरोधी गैंग के बीच फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अनंत सिंह का काफिला सोनू-मोनू के गांव पहुंचा, तो वहां फायरिंग शुरू हो गई। गांव के ही किसी व्यक्ति ने अपनी छत से इस घटना का वीडियो बना लिया। यह घटना मोकामा के नौरंगा-जलालपुर गांव में हुई है। इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस ने तीन केस दर्ज किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोनू-मोनू गिरोह ने गांव के एक परिवार के साथ मारपीट करने के बाद उसके घर में ताला जड़ दिया था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अनंत सिंह जब गैंगस्टर के घर पहुंचे, तो सोनू और मोनू के गिरोह ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ गांव में पहुंचे थे और एक घर पर फायरिंग की थी।
दोनों पक्षों के बीच फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। दोनों पक्षों के बीच में 70 से 80 राउंड फायरिंग की गई।

गोलीबारी की इस घटना के बाद दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं। सोनू मोनू की मां उर्मिला देवी जलालपुर की मुखिया हैं। उन्होंने गोलीबारी का आरोप पूर्व विधायक पर लगाया है, जबकि सोनू-मोनू के पिता प्रमोद कुमार का आरोप है कि पुराने राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण उनके घर पर पूर्व विधायक के समर्थकों द्वारा गोलीबारी की गई है।

 


Share

Related posts

‘स्मगल इन इंडिया’ का चमकता धंधा—बीजेपी के ‘नए भारत’ में तस्करों की बल्ले-बल्ले

samacharprahari

इजराइल-हमास जंग: गाजा में अब तक 17,700 लोगों की मौत

samacharprahari

पांच से 11 वर्ष के बच्चों को टीके की सिफारिश

Prem Chand

‘जबरन रिटायरमेंट’ का आदेश, 49 लाख सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप

samacharprahari

एल एंड टी ने इलेक्ट्रिकल एंड ऑटोमेशन बिजनेस में विनिवेश किया

samacharprahari

पांच साल में ‘माननीयों’ की रेल यात्रा पर 62 करोड़ रुपये का खर्च

samacharprahari