ताज़ा खबर
Other

नोटबंदी के फैसले पर उद्धव गुट ने सरकार को घेरा

Share

मुंबई, 4 जनवरी 2023 । सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में नोटबंदी के फैसले को वैध ठहराते हुए सरकार को क्लीन चिट दिया था। शिवसेना उद्धव गुट ने उच्चतम अदालत के इस फैसले को ‘आर्थिक नरसंहार’ का बचाव करने जैसा करार दिया। पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा गया है, ‘अदालतें सरकार के अवैध फैसलों को वैध बनाने के लिए गठित नहीं की गई हैं। नोटबंदी के कारण बैंकों के सामने कतार में खड़े सैकड़ों लोगों की मौत हुई, कारोबार प्रभावित हुए और लाखों लोग बेरोजगार हुए।’

उच्चतम न्यायालय के चार न्यायाधीशों ने नोटबंदी को वैध करार दिया, जबकि ‘देश को न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना ने अपनी असहमति वाले फैसले में लिखा कि यह पूरी तरह से जरूरत से अधिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए लिया गया फैसला था।’

उद्धव गुट ने कहा गया था कि नोटबंदी की कवायद जाली नोट पर रोक लगाने और कश्मीर में आतंकवादियों के वित्तपोषण को रोकने के लिए की जा रही, लेकिन ‘काला धन, आतंकवाद, मादक पदार्थ की तस्करी अब भी व्याप्त है तथा कई लाख करोड़ रुपये का मादक पदार्थ गुजरात के बंदरगाह पर बuरामद किया गया है।’


Share

Related posts

राज्य सरकार सीबीआई को सौंपेगी दस्तावेज

samacharprahari

पहली बार दिखी ब्रह्मांड की रंगीन तस्वीर, अब उलझे रहस्यों से उठेगा पर्दा

samacharprahari

क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में ईडी ने 37 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की

samacharprahari

राजेश कुमार होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव, 1 जुलाई से संभाल सकते हैं कार्यभार

Prem Chand

कारोबारी जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Prem Chand

विधानसभा में सूदखोरी के आरोपियों पर मकोका लगाने की मांग

Prem Chand