ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

आबकारी विभाग के पूर्व कमिश्नर के घर पहुंची जांच एजेंसी की टीम

Share

आबकारी विभाग के पूर्व कमिश्नर के घर पहुंची जांच एजेंसी की टीम

नई दिल्ली। नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई 5 घंटे से ज्यादा देर से कार्रवाई कर रही है। पूछताछ के साथ कई दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली और 6 अन्य राज्यों में 21 ठिकानों पर छापेमारी की गई। नई एक्साइज पॉलिसी से शराब माफिया को 1300 करोड़ का फायदा पहुंचाने के आरोप लगे हैं।

बता दें कि केजरीवाल सरकार के लिए नई एक्साइज पॉलिसी गले की फांस बन गई है। शुक्रवार सुबह सीबीआई डिप्टी सीएम सिसोदिया के घर पहुंच गई। इसके बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई।

सीबीआई के इस एक्शन से जहां आम आदमी पार्टी केंद्र और बीजेपी पर राजनीतिकरण करने का आरोप लगा रही है, वहीं बीजेपी का सवाल है कि आखिर नई शराब नीति में गड़बड़ नहीं है, तो वापस क्यों लिया गया।

दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना ने तत्कालीन आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण समेत 11 अधिकारियों को आबकारी नीति को लागू करने में गड़बड़ी पर निलंबित कर दिया था। इसके अलावा, तत्कालीन उपायुक्त आनंद कुमार तिवारी के खिलाफ निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए थे।


Share

Related posts

बांग्लादेश में तख्तापलट, सिर्फ 45 मिनट हैं आपके पास…

Prem Chand

भारत में 19,467 लोगों को पुलिस सुरक्षा मिली

samacharprahari

फेसबुक का दावा- भारत सरकार ने 6 महीने में मांगा 40300 यूजर्स का डेटा

Amit Kumar

महिला के साथ ऑनलाइन ठगी, खाते से उड़ाए 4.80 लाख रुपये

Prem Chand

लद्दाख सीमा पर हिंसक झड़प, 20 जवान शहीद

samacharprahari

कपड़े का नाप लेने आई महिला टेलर के साथ गैंगरेप

Prem Chand