ताज़ा खबर
Other

महिला के साथ ऑनलाइन ठगी, खाते से उड़ाए 4.80 लाख रुपये

Share

मुंबई, 6 अप्रैल 2022 । देश में बढ़ते साइबर अपराध की चपेट में रोजाना कई लोग आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला मुंबई के पवई इलाके से सामने आया जहां एक महिला को ऑनलाइन वाइन ऑर्डर करना महंगा पड़ गया। महिला ने गूगल पर अपने आसपास पड़ने वाली शराब की दुकान का नंबर सर्च किया। फिर दिए गए नंबर पर उसने बात की और कुछ ही घंटों में उसे लाखों की चपत लग गई।

महिला के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, रात लगभग 8.30 बजे उन्होंने गूगल पर “वाइन शॉप्स नियर मी” सर्च किया। इस सर्च रिजल्ट में उन्हें पवई में एक ओम साई बीयर की दुकान का नंबर आया। उसने दिए गए नंबर पर कॉल किया और एक कथित जालसाज ने उससे कहा कि वे कैश ऑन डिलीवरी स्वीकार नहीं करते हैं। प्राथमिकी के मुताबिक, महिला ने गूगल पे के जरिए भुगतान कर नंबर पर 650 रुपये भेजे थे।

महिला के अनुसार, थोड़ी देर बाद उसी नंबर से वापस उन्हें कॉल आया और कहा गया कि उन्होंने जरूरत से ज्यादा 30 रुपये भेजे हैं। दूसरी तरफ से महिला को कहा गया कि वह उनके पैसे वापस कर देगा और फिर एक क्यूआर कोड भेजकर उसे स्कैन करने के लिए कहा। महिला ने इसे स्कैन किया और उसके खाते से कई बार ट्रांजेक्शन करके लगभग 4.80 लाख रुपये डेबिट हो गए।


Share

Related posts

महाराष्ट्र में ‘फेसलेस आरटीओ’ शुरू

Prem Chand

इंडोनेशिया में आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत

Prem Chand

पानी-पानी हुई मायानगरी

samacharprahari

नक्सलियों की आपसी लड़ाई में मारे गए छह नक्सली

Prem Chand

सीट बंटवारे पर माथापच्ची, फिर होगी बैठक

Prem Chand

मदरसों में नौकरी के लिए करना होगा यूपीटीईटी या सीटीईटी पास

samacharprahari