ताज़ा खबर
Other

लद्दाख सीमा पर हिंसक झड़प, 20 जवान शहीद

Share

17 जवान गंभीर रूप से घायल

मुंबई। एलएसी पर सोमवार को चीन के साथ हुई झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को दोपहर में एक अफसर और दो जवानों के शहीद होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, इस झड़प में 20 सैनिक शहीद हुए हैं। आर्मी ने भी 20 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। इस घटना में 17 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


एलएसी पर हुई इस हिंसक घटना में चीनी सेना के 43 जवानों की भी मौत होने की बात कही जा रही है। कई जवान घायल भी हुए हैं। लेकिन आर्मी ने चीनी सेना की कैजुअल्टी के बारे में कोई पुष्टि नहीं कि है। सोमवार रात को गलवान घाटी के पास दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति बन गई थी। लेकिन उसी दौरान दोनों सेनाओं के बीच झड़प हो गई।


इस घटना पर विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए कहा कि भारत ने हमेशा एलएसी का सम्मान किया और चीन को भी ऐसा करना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि एलएसी पर जो हुआ, उससे बचा जा सकता था। दोनों देशों को नुकसान उठाना पड़ा है। इस झड़प के बाद मंगलवार को दिल्ली में बैठकों का दौर शुरू हो गया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के साथ बैठक हुई।


Share

Related posts

महाराष्ट्र में बेखौफ अंडरवर्ल्ड सिंडिकेट: मुंबई से पुणे तक गोलियों की गूंज, गृह मंत्री फडणवीस की विफलता पर विपक्ष हमलावर

samacharprahari

इकोनॉमी व रोजगार को लेकर डगमगा रहा है लोगों का विश्वास

samacharprahari

केंद्रीय विद्यालयों में अब सांसद-जिलाधिकारी कोटे से नहीं मिलेगा एडमिशन

Prem Chand

Kingfisher कर्मचारियों को बड़ी राहत: ED की पहल से ₹311.67 करोड़ के बकाया वेतन का भुगतान संभव

Prem Chand

28 मार्च तक ED की हिरासत में भेजे गए सीएम केजरीवाल

Prem Chand

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, बोले – बुलडोजर छोड़ो, बिजली लाओ

Prem Chand