ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनक्राइमटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

कारी चाबूक से ठंडे हुए फेक न्यूज चैनल

Share

सरकारी चाबूक से ठंडे हुए फेक न्यूज चैनल

मंत्रालय ने 8 यूट्यूब चैनल और एक फेसबुक अकाउंट बंद कराए, 24 करोड़ और 85 लाख सब्सक्राइबर थे

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आईटी नियम 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए आठ यूट्यूब आधारित समाचार चैनलों, एक फेसबुक अकाउंट समेत दो फेसबुक पोस्ट को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं। ब्लॉक किए गए इन यूट्यूब चैनलों की कुल दर्शकों की संख्या 114 करोड़ से अधिक थी। इनके 85 लाख से अधिक सब्सक्राइबर भी थे।

मंत्रालय ने दिसंबर 2021 से 102 यूट्यूब आधारित समाचार चैनलों और कई अन्य सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं।
ब्लॉक किए गए सभी यूट्यूब चैनल अपने वीडियो में सांप्रदायिक सदभाव, सार्वजनिक व्यवस्था और भारत के विदेश संबंधों की दृष्टि से हानिकारक फर्जी कंटेंट वाले विज्ञापन प्रसारित कर रहे थे।
इसके अलावा, इन यूट्यूब चैनलों का इस्तेमाल भारतीय सशस्त्र बलों और जम्मू एवं कश्मीर जैसे विभिन्न विषयों पर फर्जी समाचार पोस्ट करने के लिए भी किया गया था। ऐसे कंटेंट को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं दूसरे देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के दृष्टि से पूरी तरह से गलत और संवेदनशील माना गया।


Share

Related posts

देपसांग में नया मोर्चा खोलने की तैयारी में चीन

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- संविधान की प्रस्तावना से नहीं हटेंगे ‘सेकुलर’ और ‘सोशलिस्ट’ शब्द

samacharprahari

दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर वानखेड़े मामले में केंद्र पर 20 हजार का जुर्माना ठोका, फैक्ट छिपाने पर फटकार

Prem Chand

वैतरणा डैम की बिजली से जगमगाएगी मुंबई नगरिया!

samacharprahari

डिमांड बढ़ने पर हवाई यात्रा टिकट पर लगा कैप खत्म होगाः हरदीप सिंह पुरी

samacharprahari

भूकंप से जापान के परमाणु ऊर्जा संयंत्र को नुकसान

samacharprahari