ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनक्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार

Share

सॉल्वर गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी-एसटीएफ) के वाराणसी यूनिट को बड़ी सफलता हाथ लगी है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा में यूपी एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के 21 लोगों को विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई है। एसटीएफ की टीम मास्टरमाइंड सहित अन्य सॉल्वरों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी-एसटीएफ की टीम ने रविवार की सुबह वाराणसी के चेतगंज, भोजूबीर सहित तीन कॉलेज में परीक्षा सेंटर में छापेमारी कर चार सॉल्वर पकड़े हैं। बरेली एसटीएफ ने भी सॉल्वर गैंग के पांच युवकों को पकड़ा है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी धरपकड़ का सिलसिला जारी रहा।
बता दें कि नवंबर महीने में ही उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा के पेपर लीक हो गए थे, जिसके बाद लेखपाल परीक्षा में सॉल्वर गैंग पर कड़ी नजर रखने के लिए विशेष दस्ते का गठन किया गया है। सॉल्वर गैंग ने अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपये वसूले थे।

यूपीएसएसएससी के पीईटी स्कोर के आधार पर लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए 2 लाख 47 हजार 667 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। परीक्षा के लिए प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी जिलें में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।


Share

Related posts

इंडिया पोस्ट ने फेक वेबसाइट को लेकर जारी की एडवाइजरी

Prem Chand

देशमुख मामले में सीबीआई प्रमुख ‘संभावित आरोपी’ हैं: राज्य सरकार

samacharprahari

जियो की कमान अब आकाश के पास

samacharprahari

लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो में रेडियो एक्टिव मटेरियल लीक

samacharprahari

महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना में चौंकाने वाला खुलासा: 2,652 सरकारी महिला कर्मचारियों ने गैरकानूनी रूप से उठाया लाभ

samacharprahari

जीएसटी स्लैब में फिलहाल बदलाव नहीं

samacharprahari