Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

संजय राउत के घर पर ईडी की दस्तक, हिरासत में लिया

Share

भूमि घोटाला मामले में पूछताछ, अप्रैल में पत्नी की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त 
मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव गुट वाली शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के आवास पर रविवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची। पात्रा चॉल भूमि घोटाले के सिलसिले में ईडी के अधिकारी राउत से पूछताछ करने उनके घर पहुंचे। पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
केंद्रीय जांच एजेंसी की इस कार्रवाई के बाद राउत ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘महाराष्ट्र और शिवसेना लड़ते रहेंगे। झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत…मैं मर भी जाऊंगा, लेकिन शिवसेना नहीं छोड़ूंगा…मैं आत्मसमर्पण नहीं करूंगा…मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है।’

दरअसल, मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के भेजे गए समन के बावजूद संजय राउत जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।
अप्रैल में ईडी ने इस केस के सिलसिले में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत और उनके 2 सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली थी। शिवसेना नेता को इससे पहले 20 जुलाई को भी केंद्रीय जांच एजेंसी ने तलब किया था। इस मामले में गत 1 जुलाई को पूछताछ की गई थी।


Share

Related posts

बहू से गुस्साए ससुर ने पुलिस पर किए 45 फायर

Prem Chand

लोन डिफॉल्ट पर बॉम्बे HC ने कही बड़ी बात, इरादतन डिफॉल्टर का ठप्पा लगाने के मामले में बैंकों को दी नसीहत

Prem Chand

बनाता था तलाकशुदा महिलाओं को शिकार, अब अरेस्ट

samacharprahari

Leave a Comment