ताज़ा खबर
OtherTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाभारतराज्यलाइफस्टाइल

एक अरब साल का है सबसे युवा सितारा

Share

नासा ने जवान और बूढ़े सितारों को एक साथ देखा

वाशिंगटन। आसमान की दुनिया बड़ी ही अजीब और रोमांच से भरी हुई है। घने अंधेरे वाली रात में जब आसमान में चमकते सितारे हमेशा से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे हैं। नासा के हबल टेलीस्कोप ने तारों की एक ऐसी तस्वीर खींची है, जो किसी मखमली चादर पर रखे अलग-अलग रंगों के रत्नों की तरह दिख रहे हैं। नासा की रिपोर्ट में हैरानी की बात यह भी है कि सबसे युवा सितारा एक अरब साल का है।

धरती से 30 हजार प्रकाश वर्ष दूर
हल्के नारंगी और लाल रंग के सितारे क्लस्टर का केंद्र हैं। कई सितारे नीले रंग के हैं, जो इंसानी आंख को नहीं दिखते। हबल के वाइड फील्ड कैमरा-3 (WFC3) ने अंतरिक्ष में मौजूद सितारों के प्रकाश वेवलेंथ के आधार पर एक तस्वीर खींची है।

नासा की ओर से कहा गया कि धरती से 30 हजार प्रकाश वर्ष दूर लिलर-1 (Liller 1) है, जो हमारी आकाशगंगा के बीच स्थित एक घना इलाका है जो धूल और गैस से भरा हुआ है।

नए और पुराने सितारे देखने को मिले
लिलर-1 में मौजूद सितारों में बेहद युवा और पुराने सितारों का मिश्रण है। अन्य गोलाकार क्लस्टर में सिर्फ पुराने सितारे ही दिखते हैं। लिलर-1 में कई तारों की उम्र 12 अरब वर्ष से भी ज्यादा है। कई तारे सिर्फ 1 अरब साल पुराने ही हैं। खगोलविद मानते हैं कि सितारों के लिए ये बेहद दुर्लभ और उपजाऊ तारकीय प्रणाली है। यहां नए सितारे लगातार बन रहे हैं।


Share

Related posts

भारत बना अंडर-19 विश्व कप चैंपियन, इंग्लैंड को 100 रन से हराकर रचा इतिहास

samacharprahari

धोखेबाज दूल्हे ने 17 लड़कियों से की शादी, ठगे 6 करोड़

samacharprahari

MGNREGA से NBA तक: मोदी सरकार की ‘नाम बदलो नीति’ पर सियासी घमासान

samacharprahari

प रे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने की वेबिनार के ज़रिये खिलाड़ियों से चर्चा

Prem Chand

दुष्कर्म पीड़िता की गवाही विश्वास योग्य नहीं: अदालत

samacharprahari

‘विश्वगुरु’ की विफलताओं ने पाकिस्तान को बनाया ‘ब्रोकर’ राष्ट्र

samacharprahari