ताज़ा खबर
Otherराज्य

प रे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने की वेबिनार के ज़रिये खिलाड़ियों से चर्चा

Share

मुंबई। खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए पश्चिम रेलवे खेलकूद संगठन की ओर से अपनी तरह के पहले वेबिनार संवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा तनुजा कंसल और महाप्रबंधक आलोक कंसल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पश्चिम रेलवे खेलकूद संगठन के श्रेष्ठ खिलाड़ियों, टीम कप्तानों, प्रशिक्षकों और खेलकूद प्रशासकों से इस वेबिनार के ज़रिये चर्चा की। उन्होंने सराहना और प्रोत्साहन के रूप में पश्चिम रेलवे की महिला खिलाड़ियों के कल्याण के लिए 25000 रुपए के पुरस्कार की घोषणा की। इस चर्चा सत्र में पाॅंच अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों, 60 प्रशिक्षकों और कप्तानों तथा 22 वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस वेबिनार का संचालन पश्चिम रेलवे खेलकूद संगठन के अध्यक्ष राजकुमार लाल और मानद महासचिव संदीप राजवंशी ने किया।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि इस वेबिनार का आयोजन “फिट इंडिया फ्रीडम रन” अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसमें पश्चिम रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्षों, मंडल रेल प्रबंधकों एवं अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सत्र के दौरान खिलाड़ियों को दिए गए विविध इंफ्रास्ट्रक्चर और सहायक सुविधाओं से सम्बंधित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। सत्र के दौरान पश्चिम रेलवे के खिलाड़ियों गुरबख्श सिंह ग्रेवाल (हॉकी में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता), बलवीर सिंह ग्रेवाल (हॉकी में एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता), डायना एडुल्जी (पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार- क्रिकेट), सेल्मा डिसिल्वा (पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त – हॉकी) और सुभाष अग्रवाल (विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के रनर अप विजेता) की शानदार विरासत का गौरवपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर तनुजा कंसल ने पश्चिम रेलवे के सभी दिग्गज खिलाड़ियों की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी की अपनी प्रतिभा को पूरे परिश्रम और लगन से विकसित करने के फलस्वरूप ही ये शानदार उपलब्धियाॅं सम्भव हो पाई हैं। ये खिलाड़ी आज चैंपियन बन पाए हैं। उन्होंने कहा कि अब रेलवे की बारी है कि सभी खिलाड़ियों को उनके खेल में ऊंचाइयों को छूने में हर सम्भव मदद की जाये। उन्होंने महिलाओं को भी व्यावसायिक स्तर पर खेल का चयन कैरियर के रूप में करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि एक महिला खिलाड़ी, घर पर देखभाल करने वाली मां और खेलकूद में उपलब्धि हासिल करने वाली खिलाड़ी की दोहरी भूमिका बखूबी निभा सकती है। उन्हें गर्व है कि पश्चिम रेलवे की कई महिला खिलाड़ियों ने पुरस्कार और पदक जीते हैं। पश्चिम रेलवे की 4 महिला हॉकी खिलाड़ी वर्तमान में टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए बेंगलुरु में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने ओलंपिक खेलों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पश्चिम रेलवे की महिला क्रिकेटरों, कबड्डी खिलाड़ियों और एथलीटों की भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना की, जिससे संगठन में उल्लेखनीय निखार आया है।


Share

Related posts

Coronavirus positive cases in India rise to 84, confirms Health Ministry

Admin

हितों का टकराव, विराट कोहली की हो सकती है जांच

samacharprahari

कोविड संकट से वैश्विक विमानन उद्योग को 201 अरब डॉलर का नुकसान होगा: आईएटीए

samacharprahari

पाकिस्तान में ईशनिंदा पर बैंक प्रबंधक की हत्या, सुरक्षाकर्मी को मौत की सजा

Prem Chand

प. रे. के अपर महाप्रबंधक पद पर आलोक कुमार

samacharprahari

राहुल गांधी ने 30 लाख नौकरी समेत दी 5 गारंटी

Prem Chand