ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनभारतराज्य

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी

Share

12वीं का रिजल्ट घोषित, कुल पासिंग पर्सेंटेज 94.22 फीसदी

मुंबई। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (एचएससी) परीक्षा यानी 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। कुल पासिंग पर्सेंटेज 94.22 पर्सेंट रहा है। लड़कियों ने परीक्षा में बाजी मारी है।
बता दें कि महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा में कुल 14,85,191 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें लड़कियों की संख्या 6,68,003 और लड़कों की संख्या 8,17,188 थी।
इस साल राज्य में बारहवीं कक्षा की पासिंग पर्सेंटेज 94.22 पर्सेंट रहा है। लड़कियों का कुल पासिंग पर्सेंटेज 95.35 पर्सेंट रहा, जबकि लड़कों का कुल पार्सिंग पर्सेंटेज 93.29 फीसदी रहा। लड़कियों ने 12वीं परीक्षा में भी टॉप किया है।
पुणे विभाग में 93.61 पर्सेंट, नागपुर विभाग 96.52 पर्सेंट, औरंगाबाद विभाग 94.97 पर्सेंट, मुंबई विभाग 90.91 पर्सेंट, कोल्हापूर विभाग 95.07 पर्सेंट, अमरावती विभाग 96.34 पर्सेंट, नासिक विभाग 95.03 पर्सेंट, लातूर विभाग 95.25 पर्सेंट और कोकण विभाग में 97.21 पर्सेंट रहा है।


Share

Related posts

हवाई चप्पल वाले भी कर सकेंगे जहाज से सफर, जुमला हुआ नारा

samacharprahari

दो वर्षों में ऑनलाइन फ्रॉड बेतहाशा बढ़े

samacharprahari

विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

samacharprahari

ईडी ने विधायक की 34 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Prem Chand

म्यांमार में चीन ने तैनात की प्राइवेट आर्मी, गृहयुद्ध और कूटनीतिक तनाव का खतरा

Prem Chand

आरबीआई ने आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाकर 9.5 प्रतिशत किया

samacharprahari