ताज़ा खबर
Other

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, बोले – बुलडोजर छोड़ो, बिजली लाओ

Share

नई दिल्ली, 29 अप्रैल 2022। देश में चल रहे कोयला संकट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी को नफरत का बुलडोजर रोककर देश के पॉवर प्लांट चलाने पर विचार करना चाहिए। राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या देश के प्रधानमंत्री को देश और उसमें रहने वाले लोगों की चिंता है?

राहुल गांधी ने कहा- मैने 20 अप्रैल को ही मोदी सरकार से कहा था कि उन्हें देश में नफरत का बुलडोजर छोड़कर पॉवर प्लांट शुरू करना चाहिए। आज देश में कोयले और बिजली की कमी की वजह से तबाही का माहौल पैदा हो गया है। मैं दोबारा ये बात कह रहा हूं कि बिजली और कोयले की किल्लत की वजह से छोटे उद्योग नष्ट हो जाएंगे। इससे और ज्यादा बेरोजगारी बढेगी। छोटे बच्चे इस चिलचिलाती गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की जिंदगी दांव पर है। रेल और मेट्रो को रोकने से भारी वित्तीय नुकसान होगा।


Share

Related posts

पंडित सुधाकर चव्हाण को कुमार गंधर्व राष्ट्रीय सम्मान 

samacharprahari

टेक्सास: पानी में पाया गया दिमाग खाने वाला अमीबा

Prem Chand

इराक, सीरिया में आईएस के हजारों आतंकवादी सक्रिय : संरा

samacharprahari

पीएनबी ने ईबिक्सकैश के साथ करार किया

Prem Chand

महाराष्ट्र के आठ जिलों के लिए 20 जुलाई से सेना अग्निवीर भर्ती रैली

samacharprahari

महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को नगर परिषद-नगर पंचायत चुनाव, BMC पर भी आया अपडेट

samacharprahari