ताज़ा खबर
Other

केंद्र ने ब्लॉक किए 16 यूट्यूब न्यूज चैनल, राष्ट्रीय सुरक्षा पर फैला रहे थे अफवाह

Share

नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2022 । केंद्र सरकार ने एक बड़े फैसले के तहत 16 यूट्यूब न्यूज चैनल ब्लॉक कर दिए। इनमें 10 चैनल भारत के हैं जबकि 6 ऐसे चैनल भी हैं जिनका बेस पाकिस्तान में है। सरकार का कहना है कि ये सारे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ विदेशी संबंधों के मामले में लगातार अफवाह फैला रहे थे। इसी वजह से इन सभी पर एक्शन लेकर सारों को बैन कर दिया गया है। ये बड़ा फैसला मोदी सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने लिया है।

सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि इन यूट्यूब चैनलों के जरिए भारत में अस्थिरता पैदा करने, सांप्रदायिक भेदभाव भड़काने की कोशिश हो रही थी। एक खबर के मुताबिक इन यूट्यूब चैनल के दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से अधिक थी। सरकार ने इसी महीने की शुरुआत में सरकार ने 22 यूट्यूब चैनलों को भारत में बैन कर दिया था। इस​ लिस्ट में 4 पाकिस्तानी चैनल भी शामिल थे। ये सभी राष्ट्रविरोधी हरकतें कर रहे थे।


Share

Related posts

मध्य रेलवे ने नियमित टिकट चेकिंग अभियान से 22 लाख का जुर्माना वसूला

samacharprahari

जाली बिल से आईटीसी लेने के मामले में छह गिरफ्तार

Prem Chand

जब चीन की ‘रेड फ्लैग’ कार पर आया बाइडन का दिल

samacharprahari

रखवालों ने ही कांग्रेस की जमीन लूट ली : पटोले

samacharprahari

आधारकार्ड की पोस्टर महिला ने मनाई काली दिवाली

samacharprahari

‘बैलेट से चुनाव’ कराने की मांग को लेकर देशव्यापी यात्रा पर निकलेंगे राहुल गांधी

Prem Chand