ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ऑटो

मोदी राज में 7 ऑटो मोबाइल कंपनियों ने भारत में कारोबार किया बंद: खड़गे

Share

कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला बोला

नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2022 । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उनका आरोप है कि भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी जितना शर्मसार किसी ने नहीं किया है। उन्होंने कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों का जिक्र करते हुए कहा कि एक के बाद एक इन कंपनियों ने देश में अपना व्यापार बंद कर दिया है।

इस संबंध में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, “निसान, फोर्ड, जनरल मोटर्स, फिएट, यूनाइटेड मोटर्स, प्रीमियर ऑटोमोबाइल, हार्ले डेविडसन जैसी कंपनियों ने एक के बाद एक भारत में बिजनेस बंद कर दिया। देश में व्यापार की धीमी गति और आय में गिरावट के चलते कंपनियों को यह निर्णय लेना पड़ा। बीजेपी जितना किसी ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था को विफल नहीं किया होगा और न ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को इतना शर्मिंदा होना पड़ा होगा।”


Share

Related posts

मुंडे का इस्तीफा केवल दिखावा, मामला शांत होने पर फिर मंत्री बनेंगे: शिवसेना (यूबीटी) 

Prem Chand

कारोबारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Prem Chand

आखिरकार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार

Prem Chand

AI  की गर्मी में झुलसती दुनिया: डेटा सेंटर्स ने बनाया ‘हीट आइलैंड’, 9 डिग्री तक बढ़ा तापमान

samacharprahari

नाकामी छिपाने के लिए करवाया गया संभल में दंगा: अखिलेश

Prem Chand

भारत ग्लोबल होम प्राइस इंडेक्स में फिसला, 56वें स्थान पर पहुंचा

samacharprahari