ताज़ा खबर
Other

मोबाइल सटाते ही हो जाएगी पेमेंट, गूगल पे ने की शुरुआत

Share

नई दिल्ली, 4 अप्रैल 2022 । भारत में गूगल पे ने पाइन लैब्स के साथ इस नए पेमेंट सिस्टम की शुरुआत की है. इससे अभी यूपीआई आईडी स्कैन करने या अड्रेस टाइप करने का झंझट खत्म हो जाएगा और डिजिटल पेमेंट और तेज हो सकेगी.गूगल पे ने पाइन लैब्स के साथ मिलकर भारत में एनएफसी पेमेंट सिस्टम लॉन्च किया है. इसके जरिए दो डिवाइस को आपस में सटाकर पेमेंट की जा सकेगी. इससे डिजिटल पेमेंट के और तेज हो जाने की उम्मीद है. अभी यूपीआई कोड स्कैन करके या फिर पेमेंट अड्रेस टाइप कर पेमेंट किया जाता है. एनएफसी के बाद इसकी जरूरत नहीं होगी. एनएफसी या नियर फील्ड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एक छोटी रेंज वाली वायरलेस कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी है. इसके जरिए कनेक्टेड डिवाइसेज आपस में जानकारी का तेज आदान-प्रदान कर सकती हैं.

बिल का भुगतान हो, बिजनेस लेन-देन या डॉक्यूमेंट शेयर करना. इसके जरिए ये सारी चीजें संभव है. सटाते ही पेमेंट दो डिवाइसेज के बीच यह टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडियो फील्ड के जरिए सूचना का आदान-प्रदान करती है. लेकिन दोनों ही डिवाइसेज में एनएफसी चिप का होना जरूरी है. यह भी जरूरी होगा कि ये दोनों ही डिवाइसेज एक-दूसरे को छुएं या फिर कुछ सेंटीमीटर की दूरी पर हों.


Share

Related posts

करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ का रिफंड

samacharprahari

सेना का मेजर बताकर किया कॉन्स्टेबल से बलात्कार

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 6

samacharprahari

FRS से मंत्रालय कर्मचारियों को हो रही परेशानी……!

Prem Chand

‘डेढ़ लाख दिया होता, तो खारिज करा देता मुकदमा’

samacharprahari

जनवरी में होगा यूपी चुनाव का ऐलान!

samacharprahari