ताज़ा खबर
Other

सेना का मेजर बताकर किया कॉन्स्टेबल से बलात्कार

Share

सरकारी नौकरी का वादा कर लूट लिए 28 लाख

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक शख्स ने खुद को थल सेना का अधिकारी बताकर एक सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल के साथ बलात्कार किया। कॉन्स्टेबल को सरकारी नौकरी का वादा देकर 28 लाख रुपये भी ठग लिए। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) राजेश देव ने कहा कि दिल्ली के बिंदापुर की पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी बिहार में है, जिसके बाद वह उसे गिरफ्तार करने के लिए वहां पहुंची। आरोपी दीपक कुमार, उसके परिवार के सदस्यों और 30 लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम को कमरे में बंद कर दिया और अधिकारियों पर हमला भी किया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में कहा कि वह वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से दीपक कुमार के संपर्क में आई। कुमार ने उसे बताया था कि वह भारतीय थल सेना में सेवारत मेजर है। शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया और उसके रिश्तेदारों को सेना व बिहार पुलिस में नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर 28 लाख रुपये ठग लिए। कुमार ने शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो भी बना ली और उसी के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा।


Share

Related posts

बांद्रा स्टेशन से 260 किलोग्राम विदेशी सिगरेट जब्त

Prem Chand

इजराइल ने चार फलस्तीनियों को मुठभेड़ में मार गिराया

Vinay

एनसीबी ने जब्त की ड्रग्स की बड़ी खेप

samacharprahari

कोरोना का प्रकोप: एक दिन में 48661 नए मामले

samacharprahari

इश्यू प्राइज से कम कीमत पर लिस्ट होने पर नुकसान!

samacharprahari

21 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

samacharprahari