Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

शाह उवाच- राजनीति में धोखेबाजों को सबक सिखाना जरूरी, शिवसेना में टूट की वजह सत्ता का लालच

Share

शाह उवाच- राजनीति में धोखेबाजों को सबक सिखाना जरूरी, शिवसेना में टूट की वजह सत्ता का लालच

गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दौरे पर, उद्धव ठाकरे पर बोला हमला

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि जो लोग पॉलिटिक्स में धोखा देते हैं, उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है।

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार बनने के बाद शाह पहली बार महाराष्ट्र पहुंचे हैं। उन्होंने आगामी मुंबई मनपा चुनाव को लेकर भी बीजेपी पदाधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मिशन 150 का टारगेट दिया।

भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना है, जो हमारे साथ है। उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि शिवसेना में टूट एक व्यक्ति की लालच की वजह से हुई है। सत्ता के लिए उद्धव ने विचारधारा से समझौता कर लिया।


Share

Related posts

राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट

Vinay

ऑस्ट्रेलिया: बुश फायर से करीब 3 अरब जानवरों की मौत का अनुमान: रिपोर्ट

samacharprahari

‘कड़वी सच्चाई को झूठ के जरिए छिपाने की कोशिश’

samacharprahari

Leave a Comment