ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

यूपी में दिनदहाड़े बैंक में 18 लाख की लूट

Share

बाबा की सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद, शहर में दिनदहाड़े बैंक लूटे

बैंक में 18 लाख की लूट के लिए हथियारों के बल पर कर्मचारियों और ग्राहकों को बनाया बंधक

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में भाजपा भले ही लाख दावा करे कि उनके शासन में चोर-उचक्कों और अपराधियों के हौसले पस्त हो गए हैं, लेकिन उनके दावों की पोल खोलते हुए बुलंदशहर में बेखौफ बदमाशों ने खुलेआम बैंक पर डाका डाल दिया।

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बुलंदशहर में नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करने की बात की है, लेकिन कोई भी बदमाश गिरफ्तार नहीं हो सका है।

बैंक मैनेजर अविनाश सिंह के अनुसार, कोतवाली स्याना के बुलंदशहर बस स्टैंड के निकट शनिवार को उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया और बैंक में रखे 18 लाखों रुपये लूट लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 6 टीमें गठित की गई हैं।


Share

Related posts

ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 119 रन का टारगेट दिया

samacharprahari

जम्मू में मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

Prem Chand

बागी पायलट से पद छीना, पार्टी से कई मंत्री बर्खास्त

samacharprahari

2025-26 तक पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य

Prem Chand

रेलवे ने कबाड़ बेच कर कमाए 225 करोड़ रुपये

samacharprahari

शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक की11करोड़ की संपत्ति जब्त ,गिरफ्तारी की तलवार लटकी

Prem Chand