ताज़ा खबर
Politics

तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगे नवाब मलिक

Share

मुंबई, 23 फरवरी । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता नवाब मलिक पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने तड़के ही दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनके घर पर छापा मारा और इसके बाद सात बजे ईडी उन्हें अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। बताया गया है कि तकरीबन छह घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने 8 दिन के लिए यानी 3 मार्च तक नवाब मलिक को ईडी की रिमांड पर भेजा है.

गिरफ्तारी के बाद मंत्री नवाब मलिक की ओर से ट्विटर पर लिखा गया, ‘न डरेंगे और न झुकेंगे. 2024 के लिए तैयार रहिए.’ एक और ट्वीट किया गया, ”कुछ ही देर की ख़ामोशी है फिर शोर आएगा… तुम्हारा तो सिर्फ वक़्त है हमारा दौर आएगा !!”


Share

Related posts

यूपी की कानून व्यवस्था लचर, एक सप्ताह में 50 मर्डर

samacharprahari

ईंधन की कीमतों में भारी उछाल: विपक्ष ने घेरा, कहा- ‘मोदी सरकार की गलतियों की सजा भुगत रही जनता’

samacharprahari

किसानों की आत्महत्या पर छिपाया जा रहा है डेटा: कांग्रेस

samacharprahari

‘न खाने दूंगा और न पकाने दूंगा’, सिलेंडर 50 रुपया महंगा

samacharprahari

रूस और यूक्रेन के बीच टेंशन बढ़ी, अमेरिका ने फौज भेजा

samacharprahari

बाइक टैक्सी पर ब्रेक, लेकिन ऑटो-टैक्सी यूनियनों की मनमानी पर चुप्पी क्यों?

samacharprahari