ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

‘फडणवीस अब भी राज्य के सीएम समझते हैं, उन्हें बधाई!’

Share

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने किया भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर कटाक्ष
प्रहरी संवाददाता, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा।

फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि लोगों के प्यार की वजह से उन्हें ऐसा नहीं लगता कि अब वह मुख्यमंत्री नहीं हैं। इससे पहले शरद पवार ने 2 अक्‍टूबर को पूर्व भाजपा अध्‍यक्ष और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की थी। उन्‍होंने गडकरी के साथ, महाराष्ट्र के अहमदनगर में आयोजित कार्यक्रम में मंच भी साझा किया था।

भाजपा नेता ने मंगलवार को कहा था कि वह अभी भी महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री होने जैसा महसूस करते हैं। इस पर तंज कसते हुए पवार ने कहा कि उन्हें कभी महसूस ही नहीं हुआ कि वह चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पवार ने कहा, ‘अच्छा है कि भाजपा नेता अभी तक स्वयं को मुख्यमंत्री मानते हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। पांच साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद भी फडणवीस को लगता है कि वह इस पद पर हैं। मेरे पास इस विशेषता की कमी रही। मैंने चार बार (महाराष्ट्र के) मुख्यमंत्री के रूप में काम किया, किंतु मुझे कभी ऐसा नहीं लगा।’


Share

Related posts

बाबरी विध्वंस मामले के सभी 32 आरोपी बरी

samacharprahari

सोशल मीडिया पर दोस्ती, लगाई करोड़ों की चपत

Prem Chand

ड्रोन से पारेषण लाइन और पारेषण टावरों का निरीक्षण

samacharprahari

पावर ग्रिड फेल को लेकर न हो सियासतः सत्ता पक्ष

samacharprahari

वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन मेरे विचारों को नहीं: भगत सिंह

samacharprahari

मुकदमा लंबित होने पर आरोपी को अनिश्चित काल तक कैद में नहीं रखा जा सकता : अदालत

Prem Chand