ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10राज्य

मनी लांड्रिंग केस: देशमुख की ईडी हिरासत तीन दिन बढ़ी

Share

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को विशेष पीएमएलए कोर्ट ने 15 नवंबर तक प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में भेज दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने देशमुख को गिरफ्तार किया था। देशमुख को 12 नवंबर तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया था। शुक्रवार को यह हिरासत अवधि खत्म हो रही थी। इसलिए ईडी ने देशमुख को मेडिकल जांच के बाद न्यायाधीश एचएस सथभाई के सामने पेश किया।
सरकारी वकील ने जांच के लिए तीन दिन तक देशमुख की हिरासत बढाने की अपील की थी। हालांकि इसका देशमुख की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने विरोध किया।

उन्होंने कहा कि ईडी ने अब तक इस मामले में पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह व सचिन वाझे को गिरफ्तार नहीं किया है। उनके मुवक्किल जांच के लिए ईडी के समक्ष स्वेच्छा से हाजिर हुए, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले सुनवाई के दौरान देशमुख ने कोर्ट को हाथ से लिखा एक पत्र दिया। पत्र में देशमुख ने लिखा है कि ईडी की हिरासत में दस दिन हो गए हैं। करीब 200 सवाल किए जा चुके हैं। अब उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं बचा है। इसलिए ईडी की हिरासत को न बढ़ाया जाए। उनकी सेहत भी ठीक नहीं है।


Share

Related posts

एनसीबी ने जब्त की ड्रग्स की बड़ी खेप

samacharprahari

28 मार्च तक ED की हिरासत में भेजे गए सीएम केजरीवाल

Prem Chand

सूरत में निर्विरोध चुने गए बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल, कांग्रेस ने कहा लोकतंत्र ख़तरे में

Prem Chand

अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने कहा- भारत माता की जय

samacharprahari

रक्तदान शिविर में जुटाएंगे 5000 युनिट ब्लड

Prem Chand

नवी मुंबई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, नाबालिग लड़की है सरगना

samacharprahari