Samachar Prahari
OtherTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाबिज़नेस

भारतीय प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत, मिलेगा वर्क ऑथराइजेशन परमिट

Share

एच-1बी वीजाधारकों के जीवनसाथियों को मिलेगा काम का अधिकार
मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने आव्रजन नियमों को अनुकूल करते हुए H-1B वीजा धारकों को बड़ी राहत दी है। वीजाधारकों के जीवनसाथी को भी अब ऑटोमैटिक वर्क ऑथराइजेशन परमिट देने पर अमेरिका प्रशासन सहमत हो गया है।
दरअसल, अमेरिका में एच-1बी वीजाधारकों में बड़ी संख्या में भारतीय आईटी पेशवर शामिल हैं। इनके जीवनसाथियों और 21 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए एच-4 वीजा जारी किया जाता है।

यह वीजा अमेरिकी नागरिकता एवं इमिग्रेशन सर्विस जारी करती है। यह सामान्य तौर पर उन लोगों को जारी किया जाता है, जो अमेरिका में रोजगार आधारित स्थायी निवासी दर्जे की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर चुके हैं। एच-1बी वीजा गैर-आव्रजन वीजा है, जिसके जरिये अमेरिकी कंपनियां विदेशी कर्मचारियों को रोजगार दे सकती हैं।


Share

Related posts

आजमगढ़: अगवा युवती टैक्सी स्टैंड पर मिली, आरोपी फरार

Prem Chand

जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक के 30 ठिकानों पर CBI का छापा

samacharprahari

फर्जी शिक्षक मामला: एसटीएफ खंगालेगी पैन नंबर की सूची

samacharprahari

Leave a Comment