नवी मुंबई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, नाबालिग लड़की है सरगना

ताज़ा खबर
Top 10क्राइमताज़ा खबरराज्य
Share

हाईलाइट
  • नवी मुंबई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 17 वर्षीय लड़की है सरगना
  • होटल से 4 महिलाओं समेत लाखों के कैश और उपकरण बरामद

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। नवी मुंबई पुलिस ने सेक्स रैकेट को संचालित करनेवाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापे के दौरान होटल से 4 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला मंगलवार का बताया जा रहा है।

वहीं, चौंकाने वाली बात यह है कि सेक्स रैकेट को ऑपरेट करने वाली लड़की की उम्र महज़ 17 साल की है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 370 (किसी व्यक्ति को गुलाम के रूप में खरीदना) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम-1956 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एपीएमसी पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर होटल पर महाराष्ट्र पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ट के दल के साथ छापा मारा गया। नवी मुंबई के होटल से 4 महिलाओं समेत एक मोबाइल फोन, एक घड़ी, 84 हजार 30 रुपये की नकदी और 1.5 लाख से ज्यादा के फेक नोट बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, मांलाड की रहने वाली आरोपी नाबालिग लड़की देह-व्यापार के धंधे से प्राप्त धन का कुछ हिस्सा पीड़ितों को देती थी और बाकी अपने पास रखती थी। होटल में छापेमारी के बाद पुलिस ने लगभग 20 वर्षीय चार महिलाओं को रेस्क्यू किया। अधिकारी ने बताया कि दो महिलाएं बिहार की हैं और एक महिला नेपाल की रहने वाली है।

बता दें कि कुछ दिन पहले पहले पुलिस ने ठाणे से एक दंपति को भी सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ा था। वहां से पुलिस तीन महिलाओं को छुड़वाया था।


Share

Related posts

महाराणा प्रताप के वंशजों में विवाद, सिटी पैलेस में पथराव, सरकार ने लगाया रिसीवर

Prem Chand

संसद सत्र के पहले पवार ने ठाकरे से की मुलाकात

samacharprahari

महाराष्ट्र में ‘फेसलेस आरटीओ’ शुरू

Prem Chand

एनपीसीएल के सब स्टेशन में भीषण आग

samacharprahari

No INDIA, No NDA… लोकसभा चुनाव अकेला लड़ेगा हाथी

samacharprahari

चार राज्यों के चुनावों में जीत का ढोल, लेकिन अपने ही घर में ‘सुपड़ा साफ’

samacharprahari