ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

पेट्रोल-डीजल की कीमत नीचे लाने के लिए भाजपा को हराना होगा: राउत

Share

मुंबई। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती किए जाने के एक दिन बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर पेट्रोलियम ईंधन की कीमत 50 रुपये से भी नीचे लानी है तो भाजपा को पूरी तरह हराना होगा।
राज्यसभा सदस्य राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ईंधन की कीमत 100 रुपये से ऊपर बढ़ाने के लिए किसी को भी बहुत कठोर होना पड़ता है।

उन्होंने कहा, ‘उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल की कीमत में पांच रुपये की कमी कर दी। अगर कीमत को 50 रुपये से नीचे लानी है तो भाजपा को पूरी तरह हराना होगा।’ उन्होंने दावा किया कि लोगों को दिवाली मनाने के लिए कर्ज लेना पड़ा है और महंगाई की वजह से उत्सव का कोई माहौल नहीं है।


Share

Related posts

लक्ष्मी विलास बैंक पर एक महीने की मोरेटोरियम

samacharprahari

बैंक डूबने पर मिलेगा जमा बीमा योजना का लाभ

samacharprahari

लॉ कमीशन ने कहा- 2024 के चुनाव में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करना मुमकिन नहीं

samacharprahari

अदानी पर अमेरिका में धोखाधड़ी का केस दर्ज

Prem Chand

San Francisco Consulate Attack Case: सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुआ था हमला, NIA जांच में हुआ बड़ा खुलासा

samacharprahari

नहीं लगा टीका, तो एयर इंडिया के पायलट करेंगे काम बंद

samacharprahari