ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारत

आयकर विभाग की छापेमारी से 184 करोड़ की बेहिसाबी आय का खुलासा

Share

मुंबई। आयकर विभाग ने मुंबई के दो रियल एस्टेट कारोबारी समूहों और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के परिवार के कुछ सदस्यों के परिसरों पर छापा मारकर करीब 184 करोड़ रुपये की बेहिसाबी संपत्ति का पता लगाया है। तलाशी अभियान 7 अक्टूबर को शुरू हुआ। इसके तहत मुंबई, पुणे, बारामती, गोवा एवं जयपुर में फैले दोनों कंपनियों के लगभग 70 परिसरों पर तलाशी ली गई।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया कि छापेमारी के दौरान फर्जी शेयर प्रीमियम बिल व मिले अन्य सबूतों से प्रथमदृष्ट्या बेहिसाब और बेनामी धन के कई बार लेन-देन का पता चला है।

पिछले सप्ताह पवार ने भी छापेमारी के दिन मीडिया से कहा था कि उनकी तीन बहनों के परिसरों पर आयकर ने छापेमारी की है। उनकी एक बहन महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले और दो बहनें पुणे जिले में रहती हैं। सीबीडीटी ने कहा कि छापेमारी के दौरान 2.13 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति और 4.32 करोड़ रुपये के गहने जब्त किए गए थे।


Share

Related posts

रूस का सुखोई-34 फाइटर जेट क्रैश

Prem Chand

संपादकीय: बंगाल का नया कैनवास और हठधर्मिता का ढहता महल

samacharprahari

चालू वित्त वर्ष में जीडीपी 8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान: इक्रा

samacharprahari

PAC जवानों पर हमले के आरोपी मुर्तजा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Prem Chand

चक्रवात ‘सितरंग’ मचा रहा तबाही,बांग्लादेश में सात लोगों की मौत

Prem Chand

पांच न्यायाधीशों की पीठ करेगी चुनावी बॉन्ड की वैधता पर सुनवाई

samacharprahari