ताज़ा खबर
UTTAM GHOSH
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारतराज्यलाइफस्टाइल

116 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 101वें पायदान पर

Share

भुखमरी में पाकिस्तान, बांग्लादेश से भी पीछे है भारत, पिछड़े देशों से हो रही है तुलना

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। पिछले एक साल में भारत के अरबपतियों की संपत्ति में चौगुना बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं दूसरी ओर भारत में भुखमरी और गरीबों की संख्या बेतहाशा बढ़ी है। दुनिया के 116 देशों पर आधारित ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) 2021 में भारत 101वें स्थान पर खिसक गया है।

पिछले साल भारत 107 देशों में 94वें पायदान पर था। इस इंडेक्स में भारत अपने पड़ोसी देश म्यांमार (71), पाकिस्तान (92), बांग्लादेश (76) और नेपाल (76) से भी पीछे है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट में भारत को अलार्मिंग हंगर कैटेगरी में रखा गया है। रिपोर्ट कहती है कि भारत में भुखमरी की स्थिति पहले से भी ज्यादा चिंताजनक हो गई है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में दुनिया के 116 देशों की लिस्ट में भारत अब सात पायदान लुढ़क कर 101वें नंबर पर आ गया है। वर्ष 2020 में भारत 94 वें नंबर पर था।  चीन, कुवैत और ब्राजील समेत कुल 18 देशों ने इस इंडेक्स में टॉप रैंक हासिल किया है। इन देशों का जीएचआई स्कोर पांच से भी कम है, जबकि 116 देशों की इस लिस्ट में भारत से पीछे केवल 15 देश हैं। भारत का जीएचआई स्कोर 27.5 है। उजबेकिस्तान, मंगोलिया, अल्बानिया जैसे देशों ने भी एक दशक में

बता दें कि जीएचआई स्कोर का आकलन चार पैमानों पर होता है। अल्पपोषण, चाइल्ड वेस्टिंग (पांच साल से कम उम्र के ऐसे बच्चे जिनका वजन लंबाई के हिसाब से कम है), चाइल्ड स्टंटिंग (पांच साल से कम उम्र के ऐसे बच्चे जिनकी उम्र के अनुसार लंबाई कम है) और बाल मृत्यु दर (पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर)।


Share

Related posts

सीएम बोम्मई बोले महाराष्ट्र को एक इंच भी जमीन नहीं देगा कर्नाटक

Prem Chand

प्रत्यक्ष कर संग्रह 13% बढ़कर ₹12.12 लाख करोड़, रिफंड में तेज उछाल से सरकार की नेट कमाई पर असर

samacharprahari

जाली नोट तस्करी मामले में एनआईए ने आरोपपत्र दाखिल किया

Vinay

केंद्र सरकार की ‘चीन नीति’ पूरी तरह विफल साबित हुई: कांग्रेस

Prem Chand

भगोड़े नीरव मोदी की होगी भारत वापसी!

samacharprahari

जियो की कमान अब आकाश के पास

samacharprahari