ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

महाराष्ट्र के विधायकों को मिलेंगे 4 करोड़, विकास निधि में बढ़ोतरी

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विधायकों के सालाना विकास निधि कोष को मौजूदा तीन करोड़ रुपये से बढ़ाकर चार करोड़ रुपये कर दिया है। विधायकों के लिए यह दशहरे का उपहार करार दिया गया है।

बता दें कि अजित पवार के पास वित्त विभाग का जिम्मा भी है। कोरोना के कारण केंद्र सरकार ने हालांकि सांसदों के विकास निधि में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। केंद्र सरकार ने स्थानीय क्षेत्र विकास कोष (एमपीलैड) पर रोक लगा दी है। सांसदों के पास विकास कार्य के लिए निधि नहीं है। इससे निर्वाचन क्षेत्र का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।
राज्य के विधायक पिछले डेढ़ साल से विकास निधि बढाने की मांग कर रहे थे। गुरुवार को वित्त मंत्री ने विकास निधि में एक करोड़ रुपये की बढ़ोतरी कर दी। इससे विधायकों को 350 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कोष मिलेगा। विधायकों को विकास के नाम पर अब सालाना 1,400 करोड़ रुपये मिलेंगे।


Share

Related posts

मंगल ग्रह का सैंपल लाने वाले मिशन पर क्यों छाए संकट के बादल!

samacharprahari

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, नर्सों की कमी : कैग रिपोर्ट

Prem Chand

शिवसेना के 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी

samacharprahari

जूस के पाउच में 2.25 करोड़ का गोल्ड, तस्कर को कस्टम ने दबोचा

samacharprahari

बिजली बिल माफी की मांग को लेकर भाजपा का जेल भरो आंदोलन

samacharprahari

प्रति व्यक्ति आय में बांग्लादेश से पिछड़ा भारत

samacharprahari