ताज़ा खबर
OtherPoliticsताज़ा खबरराज्य

जांच एजेंसी खुलासा करेगी कि TMC नेता के पास इतना पैसा कहां से आया?

Share

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग और कोयला घोटाला मामले में एक बार फिर से पूछताछ करने की तैयारी में है। इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ने इसी मामले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी को पूछताछ के लिए तलब किया था।

बता दें कि पिनकॉन पोंजी घोटाले की जांच के सिलसिले में लीप्स एंड बाउंस के सीईओ संजय बसु को भी 15 सितंबर का समन भेजकर पेश होने को कहा गया है। बीजेपी सांसद जगन्‍नाथ सरकार ने रविवार को कहा कि ईडी की छापेमारी के बीच जांच एजेंसी यह खुलासा करेगी कि टीएमसी नेता ने कितना पैसा जमा किया है और उस आय का स्‍त्रोत क्‍या है?
जगन्‍नाथ सरकार ने कहा, ‘कोई नहीं जानता कि अभिषेक बनर्जी के पास बड़ी मात्रा में धन कहां से आया? लेकिन अब ईडी इस धन को लेकर सही खुलासा करेगा कि वह कैसे अमीर बने हैं।’ सांसद जगन्‍नाथ सरकार ने अभिषेक बनर्जी की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगभग 10 साल पहले उनकी वित्‍तीय स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं थी। अब उनके पास करोड़ों रुपये कहां से आ गए? ईडी की जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा।


Share

Related posts

अमेरिका ने भारत को लौटाईं 1,440 प्राचीन वस्तुएं

Prem Chand

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री का दावा, ‘भारत हमसे माफ़ी मांगेगा’

samacharprahari

बॉलीवुड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में सितारों की दमदार मौजूदगी

samacharprahari

गुजरात में मिला XE वेरिएंट का पहला केस, 4 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Prem Chand

यस बैंक ने एडीएजी की तीन संपत्तियों पर किया कब्जा

samacharprahari

बेंगलुरु में 854 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी

Prem Chand