Samachar Prahari
OtherPoliticsराज्य

खुदकुशी करने का प्रयास करने वाले किसान ने तोड़ा दम

Share

मुंबई। राज्य सचिवालय के सामने शुक्रवार को जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास करने वाले किसान सुभाष जाधव ने जीटी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह पुणे के अंबेगाव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में स्थानीय प्रशासन द्वारा परेशान किए जाने से वह मानसिक दबाव में थे। न्याय पाने के लिए मंत्रालय में संबंधित विभागों के प्रमुखों एवं मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों से शुक्रवार को उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। इस वजह से हताश होकर सुभाष ने कीटनाशक दवा (जहर) का सेवन कर लिया। सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उसे स्थानीय जीटी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को उपचार के दौरान सुभाष ने दम तोड़ दिया। जोन 1 पुलिस एडीआर दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।


Share

Related posts

देश में अधिकारों और न्याय के लिए लड़ना देशद्रोह बनता जा रहा है: उद्धव

samacharprahari

चालू वित्त वर्ष में भी जीडीपी रहेगी निगेटिव : सीतारमण

Prem Chand

नाना पटोले ने IPS रश्मि शुक्ला पर किया 500 करोड़ का मानहानि का दावा

Prem Chand

Leave a Comment