Samachar Prahari
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरभारतराज्य

जस्टिस यूयू ललित होंगे देश के नए मुख्य न्यायाधीश

Share

एनवी रमना ने की सिफरिश, तीन महीने से भी कम होगा कार्यकाल

नई दिल्ली। जस्टिस यूयू ललित देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उनके नाम की सिफारिश अपने उत्तराधिकारी के तौर पर की है। जस्टिस यूयू ललित भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। हालांकि उनका कार्यकाल तीन महीने से भी कम होग।

बता दें कि इसी महीने एनवी रमना रिटायर हो रहे हैं, उसके बाद यूयू ललित सुप्रीम कोर्ट के मुखिया के तौर पर कामकाज संभालेंगे। वरिष्ठता क्रम के अनुसार, जस्टिस यूयू ललित ही मुख्य न्यायधीश बनने के दावेदार थे।
जस्टिस ललित देश के ऐसे दूसरे सीजेआई होंगे, जो बार काउंसिल से आकर जज बने और फिर चीफ जस्टिस बनने का मौका मिला। इससे पहले मार्च 1964 में जस्टिस एस.एम. सीकरी को बार काउंसिल से निकलकर जज बनने का मौका मिला था और फिर वह जनवरी 1971 में सीजेआई बने थे।


Share

Related posts

जून में आ सकती है कोरोना की चौथी लहर : आईआईटी कानपुर

Prem Chand

एयर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू ने महिला यात्री से की अभद्रता

Prem Chand

महाराष्ट्र में विपक्षी दल 85-85-85 सीट पर लड़ने को राजी

Prem Chand

Leave a Comment