Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

दिल्ली गैंग रेप मामले में 11 गिरफ़्तार

Share

बहन ने कहा – किसी ने नहीं की मेरी बहन की मदद
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा इलाके के कस्तूरबा नगर में 20 वर्षीय एक युवती के कथित तौर पर अगवा किए जाने और गैंग रेप के मामले में पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ़्तार किया है। आरोप है कि महिला का सिर मुंडा कर, उनके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया।

पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस रजिस्टर किया है। इसमें गैंग रेप, मार-पीट, यौन हमला, आपराधिक साज़िश के आरोप भी शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एफ़आईआर में 11 लोगों के नाम हैं। गिरफ़्तार किए गए लोगों में नौ महिलाएं भी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को इस महिला के पति ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और महिला को बचाकर थाने लेकर आए।

महिला की बहन का कहना था कि पड़ोस के एक लड़के ने पिछले साल नवंबर महीने में खुदकुशी कर ली थी। वह लड़का कथित तौर पर उसकी बहन से प्यार करता था। उस लड़के के घर वाले मेरी बहन को अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार बताते थे। उसने कहा पिछले साल नवंबर से ही उन्हें डराया-धमकाया और परेशान किया जा रहा था।


Share

Related posts

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर ‘पॉड होटल’, मिलेगी जापान-सिंगापुर जैसी सुविधा

Aditya Kumar

जेट एयरवेज की उड़ान भरने से पहले पीएनबी का अड़ंगा

Prem Chand

भारत ग्लोबल होम प्राइस इंडेक्स में फिसला, 56वें स्थान पर पहुंचा

samacharprahari

Leave a Comment