ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरबिज़नेस

बैड बैंक से पकड़ेंगे इकॉनमी का बिगड़ैल बैल!

Share

मुंबई। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने 6,000 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय संपत्ति पुनर्गठन कंपनी लि. (एनएआरसीएल) या बैड बैंक के लाइसेंस के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के पास आवेदन किया है। कंपनी पंजीयक (आरओसी) के पास पंजीकरण के बाद एनएआरसीएल का गठन पिछले महीने किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि 100 करोड़ रुपये की शुरुआती पूंजी जुटाने तथा अन्य कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद कंपनी ने संपत्ति पुनर्गठन कारोबार का लाइसेंस लेने के लिए रिजर्व बैंक के पास आवेदन किया है।

 

सूत्रों ने कहा कि रिजर्व बैंक ने वर्ष 2017 में पूंजी की जरूरत की सीमा को दो करोड़ रुपये से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया था। डूबे कर्ज को खरीदने के लिए अधिक नकदी की जरूरत को देखते हुए रिजर्व बैंक ने यह कदम उठाया था। इस तरह के कारोबार के लिए लाइसेंस देने को रिजर्व बैंक की अपनी प्रक्रिया है। नियामक से इसका लाइसेंस लेने में कुछ सप्ताह का समय लग सकता है। रिजर्व बैंक की मंजूरी सितंबर या अक्टूबर में मिल सकती है।


Share

Related posts

उत्तर प्रदेश से रोजाना छह लड़कियां होती हैं लापता

samacharprahari

ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर भीषण विस्फोट, भारी नुकसान की आशंका

samacharprahari

खाद्य तेलों पर स्टॉक लिमिट नहीं लगाएगी महाराष्ट्र सरकार

samacharprahari

योगी जी को चीन साथ ले जाएं पीएम मोदी, वो नाम बदलने के एक्‍सपर्ट, शायद वहां कुछ कर आएं- अखिलेश यादव

samacharprahari

यस बैंक घोटाला: लंदन में राणा की संपत्ति जब्त करेगी ईडी

samacharprahari

एमेज़ॉन के ‘आई हैव स्पेस’ से जुड़े 3000 पार्टनर

samacharprahari