Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

कारोबारी से जबरन वसूली के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Share

मुंबई। मुंबई पुलिस ने कारोबारी से जबरन वसूली के आरोप में 71 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक आरोपी अनंत शेट्टी (49) को गुरुवार को कर्नाटक से पकड़ा गया, जबकि दूसरे व्यक्ति हेमंत बांकर (71) को शनिवार को मुंबई के वर्ली इलाके में उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शेट्टी और मुख्य आरोपी ने फर्जी दस्तावेज जमा करके दुबई के बैंक खाते के जरिये व्यवसायी से कथित तौर पर एक निश्चित राशि की ठगी की थी। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने ठगी की राशि और मुख्य आरोपी के बारे में जानकारी नहीं दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद व्यवसायी जब भी उनसे रकम लौटाने को कहता तो वे बहाने बनाने लगते। इसके अलावा, गैंगस्टर विजय शेट्टी आरोपी की ओर से कथित तौर पर व्यवसायी को फोन कर राशि चुकाने के लिए और समय देने या फिर उसे जान से मारने की धमकी देता था। जुलाई 2019 से इस तरह की धमकी भरे फोन कॉल का सामना कर रहे व्यवसायी ने हाल ही में मुंबई की अपराध शाखा के जबरन वसूली-रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर, एईसी ने अनंत शेट्टी को कर्नाटक के चामराजनगर से अरेस्ट कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी का पिता बांकर अनंत शेट्टी के संपर्क में था। लिहाजा शेट्टी की गिरफ्तारी के बाद बांकर को भी वर्ली में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 387 (जबरन वसूली) और 120-बी (साजिश) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।


Share

Related posts

बाबरी विध्वंस मामला: सीबीआई अदालत 30 सितंबर को सुनाएगी फैसला

samacharprahari

लखनऊ में आतंकी साजिश नाकाम: यूपी एटीएस ने सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार

samacharprahari

रक्षा मत्री का लद्दाख दौरा टला

Prem Chand

Leave a Comment