ताज़ा खबर
OtherPoliticsराज्य

विधायक ने ठेकेदार को कचरे से नहलाया

Share

मुंबई। पिछले सप्ताह से जारी तेज बरसात के कारण मुंबई शहर और उपनगर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क पर बरसाती पानी बह रहा है। कुर्ला में नाला सफाई को लेकर ठेकेदार और मनपा प्रशासन के खिलाफ लोगों की नाराजगी फैल गई है। कचरों की समस्या से भी लोगों की नाराजगी बढ़ रही है। चांदीवली से शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने ठेकेदार को कचरे में बिठा दिया और अपने कार्यकर्ताओं से कहकर नालों से निकाला गया कचरा उस पर फिंकवा दिया। विधायक ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि ठेकेदार ने अपना काम सही ढंग से नहीं किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


Share

Related posts

देशमुख मामले में सीबीआई प्रमुख ‘संभावित आरोपी’ हैं: राज्य सरकार

samacharprahari

‘स्मगल इन इंडिया’ का चमकता धंधा—बीजेपी के ‘नए भारत’ में तस्करों की बल्ले-बल्ले

samacharprahari

महाराष्ट्र चुनाव: EC ने 1440 VVPAT पर्चियों का EVM से किया मिलान, बताया क्या रहा नतीजा

Prem Chand

मुंबई बम विस्फोट मामले में दो आरोपियों को राहत

Prem Chand

सचिन वाझे के राजनीतिक हैंडलर का पता लगाए जांच एजेंसीः देवेन्द्र फडणवीस

samacharprahari

चारा घोटाला में लालू यादव को 2024 तक राहत

Prem Chand