ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

शाह और पवार की मुलाकात से महाराष्ट्र की सियासत गरम

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में हर रोज नए-नए समीकरण व बदलाव दिखाई दे रहे हैं। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनसीपी नेता शरद पवार की मुलाकात की खबर से राज्य की सियासत गरमा गई है। इन दोनों की मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में कई कयासों को बल मिल रहा है।
संभावना जताई जा रही है कि एक बार फिर से भाजपा और एनसीपी के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है। हालांकि गृह मंत्री शाह ने कहा कि मुलाकात की खबरों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नई अटकलों को बल मिला है। शाह ने अहमदाबाद में हुई इस मुलाकात से इनकार नहीं किया है। होली के एक दिन पहले देश की राजनीति के दो दिग्गज बड़े नेताओं की गुप्त मुलाकात महाराष्ट्र की राजनीति में आने वाले समय में बड़े फेरबदल के संकेत दे रही है।
बता दें कि 2019 में जब शिवसेना ने भाजपा के साथ सरकार बनाने से मना कर दिया था, तब अचानक भाजपा और एनसीपी के बड़े नेता अजित पवार ने मिलकर अपनी सरकार बना ली थी। उस दौरान उपमुख्यमंत्री अजीत पवार बन गए थे। इसलिए कयास लगाए जा रही है कि ऐसे कुछ समीकरण फिर से बन सकते हैं।


Share

Related posts

रेप के आरोपी एसआई सेवा से बर्खास्त

samacharprahari

इंडोनेशिया में आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत

Prem Chand

शरद पवार के घर हमले पर 107 के खिलाफ FIR

Prem Chand

महामारी में अमीरों की संपत्ति 11 फीसदी बढ़कर 3400 अरब डॉलर हुई

samacharprahari

महाजेनको संयंत्र हादसे में दो कर्मियों की मौत

samacharprahari

दिल्ली बम ब्लास्ट: स्पेशल सेल या एनआइए को केस किया जा सकता है ट्रांसफर

Prem Chand