ताज़ा खबर
बिज़नेस

जीएसटी कलेक्शन 1.13 लाख करोड़ रुप‌ये

Share

मुंबई। केंद्र सरकार ने फरवरी में जीएसटी के रूप में कुल 1.13 लाख करोड़ रुपये का टैक्स जुटाया हैं। लगातार पांचवें महीने केंद्र सरकार को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी मिला है। फरवरी 2021 में जीएसटी कलेक्शन पिछले साल (फरवरी 2020) की तुलना में 7 फीसदी अधिक रहा है।

आर्थिक गतिविधयों में रिकवरी
बता दें कि देश की इकोनॉमिक ग्रोथ तेज हो रही है। आर्थिक गतिविधयों में रिकवरी होने से जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। वित्त मंत्रालय को फरवरी 2021 में सीजीएसटी के रूप में 21,092 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, जबकि एसजीएसटी के तहत 27,273 करोड़ रुपये और आईजीएसटी के रूप में 55,253 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। इसके अलावा, आयात से भी सरकार को 24,382 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। सेस के रूप में सरकार को 9,525 करोड़ रुपये मिले।


Share

Related posts

मलेशिया में भारतीय पर्यटक के साथ कथित दुर्व्यवहार: ‘ट्रूली एशिया’ के दावों पर सवाल

samacharprahari

पीपीएफ की ब्याज दरों पर सरकार की कैंची

Amit Kumar

शेयर बाजार : छह महीने में 11 हजार अंक की उछाल, 37 लाख करोड़ पूंजीकरण में बढ़त

Prem Chand

‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’: डीआरआई ने पकड़ा पाकिस्तान से आया 362 मीट्रिक टन सूखा खजूर,

samacharprahari

छह साल में पेट्रोल और डीजल पर 300 प्रतिशत का टैक्स वसूला!

samacharprahari

दो सप्ताह में निवेशकों के डूबे 8.60 लाख करोड़

samacharprahari