ताज़ा खबर
Other

नवंबर में एफपीआई ने किया 62 हजार करोड़ का निवेश

Share

मुंबई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की ओर से भारतीय बाजारों में लगातार दूसरे महीने भरोसा जताया गया। एफपीआई ने नवंबर में भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 61 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। विकसित बाजारों की तुलना में आकर्षक मूल्यांकन तथा डॉलर की कमजोरी की वजह से भी एफपीआई भारतीय बाजारों में निवेश कर रहे हैं।
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने नवंबर महीने में शेयरों में शुद्ध रूप से 60,358 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वहीं, ऋण या बांड बाजार (डेट मार्केट) में उनका शुद्ध निवेश 2,593 करोड़ रुपये रहा है। तीन नवंबर से 27 नवंबर के दौरान एफपीआई ने भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 62,951 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कोविड महामारी के दौरान वैश्विक निवेशक विकसित बाजारों की तुलना में उभरते बाजारों में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। उभरते बाजारों में उन्हें लाभ होने की अधिक संभावना है। एफपीआई ने भारत में ज्यादातर निवेश बैंकिंग क्षेत्रों में किया है।


Share

Related posts

मनसे संग गठबंधन की खबर पूरी तरह निराधार  :  देवेंद्र फडणवीस

Prem Chand

पुणे में शिवसेना नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Prem Chand

जनवरी में BJP को मिल सकता है नया अध्यक्ष

Prem Chand

रेलवे पटरी पर महिला बेहोश मिली, दुष्कर्म की आशंका

samacharprahari

अंतर विद्यालय वाद विवाद स्पर्धा के विजेताओं का सम्मान

Prem Chand

एक झटके में निवेशकों के सवा 2 लाख करोड़ साफ

samacharprahari