ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनभारतराज्य

सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, नौ दबोचे गए

Share

दिल्ली पुलिस के 2 कांस्टेबल और गृह मंत्रालय का एक कर्मचारी चला रहे थे रैकेट

नोएडा। नोएडा सेक्टर-58 की पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो सरकारी एग्जाम में असली परीक्षार्थी की जगह नकली को बैठा कर एग्जाम पास करवाता था। यह गैंग दिल्ली पुलिस के 2 कांस्टेबल और गृह मंत्रालय का एक कर्मचारी मिलकर चला रहे थे। नोएडा पुलिस ने इस मामले में तीनों को गिरफ्तार किया है।
नोएडा पुलिस के एडिशनल कमिश्नर लव कुमार का कहना है कि 28 नवंबर को सुबह 8:15 पर सेक्टर-62 के एक परीक्षा केंद्र से खबर मिली थी कि 3 लड़के दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में किसी और की जगह बैठे हैं। नोएडा पुलिस ने इस मामले में अर्पित, दिनेश और अमन को पकड़कर पूछताछ की तो इस गैंग का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मंजीत सिंह और शिव मुकेश सोनू को भी गिरफ्तार किया गया।
जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार दिनेश जोगी और उसका मामा रवि कुमार, इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर हैं। यह गृह मंत्रालय में काम करने वाले अरविंद उर्फ नैन के साथ मिलकर पूरा सॉल्वर गैंग चला रहे थे। दिनेश जोगी अब तक 100 लोगों को इसी तरह सरकारी विभागों में नौकरी दिलवाकर करोड़ों की कमाई कर चुका है। एक कस्टमर से 10 से 20 लाख रुपये तक वसूलते थे। पुलिस ने इनके पास से 3 कार, दिल्ली पुलिस की वर्दी, और 2 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए है। फिलहाल गिरफ्तार कुल 9 लोगों से पूछताछ की जा रही है।


Share

Related posts

हनीवेल 10 ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगा, महाराष्ट्र में लगेंगे 4 संयंत्र

Prem Chand

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक ट्रक से गोला-बारूद बरामद, 2 गिरफ्तार

samacharprahari

स्टार्टअप को माइक्रोसॉफ्ट एआई इनोवेट का सपोर्ट

Amit Kumar

नागरिकों के निवेश की सुरक्षा जिनके जिम्मे, वो भ्रष्टाचार में लिप्त: राहुल

Prem Chand

लॉकडाउन में प. रे. ने स्क्रैप बेच कर 45 करोड़ कमाए

samacharprahari

जादुई पत्थर के नाम पर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार

Prem Chand