ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक ट्रक से गोला-बारूद बरामद, 2 गिरफ्तार

Share

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर जवाहर सुरंग के पास एक ट्रक से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ संयुक्त अभियान में कुलगाम जिले में जवाहर सुरंग के पास मंगलवार आधी रात को दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।”

सेना के अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले में जवाहर सुरंग के पास संयुक्त अभियान चलाया गया था। इस जांच के दौरान सुरक्षा बलों ने दो मैगजीन के साथ एक ए.के. राइफल, तीन मैगजीन तथा एक एम4यूएस कार्बाइन और 12 मैगजीन के साथ छह चीन निर्मित बंदूकें बरामद किया। यह हथियार व गोला बारूद एक ट्रक में छिपा कर रखा गया था जो जम्मू क्षेत्र के अखनूर से घाटी आ रहा था।

 


Share

Related posts

नासिक में पकड़ा गया आईएसआई हैंडलर्स को खुफिया जानकारी देने वाला संदिग्ध

Prem Chand

हेलीकॉप्टर की टेस्टिंग के दौरान युवक की मौत

samacharprahari

थल सेना, नौसेना और वायु सेना के वाइस चीफ की ऐतिहासिक उड़ान

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार, अगले तीन महीनों में हो सकता है मनपा चुनाव

Prem Chand

सीएपीएफ में ट्रांसजेंडर भी बन सकेंगे अधिकारी

Prem Chand

रायगढ़ में 103 गांवों पर मंडराया भूस्खलन का खतरा

Prem Chand