ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

मुख्यमंत्री को धमकी देनेवाला आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

Share

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित मातोश्री बंगले पर दाऊद इब्राहिम के नाम पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति को एंटी टेररिस्ट स्कवॉड (एटीएस) ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। उसे गहन जांच के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


एटीएस के उपायुक्त विक्रम देशमाने के बताया कि कोलकाता से गिरफ्तार किया गया पलाश बोश (49 वर्ष) पेशे से जिम प्रशिक्षक है। पलाश बोश दुबई में काम करता था। उसके पास दुबई का सिम कार्ड है। इसी सिम कार्ड से मुख्यमंत्री के बांद्रा स्थित मातोश्री बंगले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के निवास सिलवर ओक , शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत व गृहमंत्री अनिल देशमुख के शासकीय आवास पर धमकी भरा फोन किया गया था। देशमाने ने बताया कि उस व्यक्ति का किसी भी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है। वह सिर्फ कंगना रनौत मामले में कार्रवाई न किए जाने के लिए धमकी भरा फोन कर रहा था। पलाश बोश ने एटीएस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके बाद भी एटीएस पलाश बोश से गहन पूछताछ कर रही है।


Share

Related posts

28 मार्च तक ED की हिरासत में भेजे गए सीएम केजरीवाल

Prem Chand

पर्सनल टैक्स में इजाफा, कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती, ये सरकार की माया

samacharprahari

आरबीआई गवर्नर बोले – आज की मजबूती कल की ढाल नहीं

samacharprahari

IPL सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग की CBI जांच में 3 गिरफ्तार

Prem Chand

सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निवेशकों ने गंवा दिए 3.3 लाख करोड़

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने स्पेसिफिक परफॉर्मेंस डिक्री की असाइनमेंट पर लगाई मुहर

Prem Chand