ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मानवाधिकार आयोग ने बांदा पुलिस अधीक्षक से को किया तलब

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने जनपद बांदा में मासूम से दरिंदगी की घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। आयोग ने मामले को स्वत: संज्ञान लेकर जनपद के पुलिस अधीक्षक को चार सप्ताह में जांच कराकर जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग के सदस्य न्यायमूर्ति के. पी. सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रकरण मानवाधिकार के हनन का प्रत्यक्ष उदाहरण प्रतीत होता है। आयोग ने इसे स्वतः संज्ञान में लेकर बांदा के पुलिस अधीक्षक को चार सप्ताह में इस मामले की जांच कराकर जांच रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने मासूम के साथ हैवानियत की थी। आरोपी युवक ने घर में अकेली देख आठ साल की बच्ची को अपनी हवश का शिकार बनाया। दुष्कर्म करने के बाद वह घटना स्थल से भाग निकला। पुलिस ने गम्भीर हालत में बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Share

Related posts

अवैध टेलीफोन एक्सचेंज मामले में चीन कनेक्शन

samacharprahari

पुणे में एक व्यक्ति ने पत्नी पर शक करते हुए उसके निजी अंगों पर ताला लगाकर फेंक दी चाबी

Prem Chand

दबाव में झुकी दिल्ली: जाति अब आंकड़ों में दर्ज होगी

samacharprahari

इज़राइल-यूएई समझौता: फिलिस्तीन ने यूएई से अपने राजदूत को वापस बुलाया

samacharprahari

SCI में 63.75% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

samacharprahari

ऑलवेज ऑन’ नौकरी के दबाव में पिस रही आधी आबादी, हर दूसरा कॉर्पोरेट कर्मचारी तनावग्रस्त

samacharprahari