ताज़ा खबर
Top 10भारतराज्य

सीमा पार से हथियार और नशे की खेप पहुंचाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Share

कश्मीर में तीन आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने सीमा पार से हथियार और ड्रग तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ड्रग्स व हथियार तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से साढ़े पांच किलो ब्राउन शुगर और हथियार बरामद हुए हैं।

एलओसी पर सक्रिय है नेटवर्क
पुलिस का कहना है कि यह एक बड़ा नेटवर्क है जो कि एलओसी पर सक्रिय था। सीमा पार से उन्हें सामान की सप्लाई मिलती थी, जिसे वह आगे आतंकियों तक पहुंचाने का काम करते थे। जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर को एक सूचना के आधार पर पुलिस तथा सेना ने कुपवाड़ा जिले के टीटवाल इलाके से एक संदिग्ध बैग बरामद किया था। इस बैग से पांच पिस्टल और 10 मैगजीन और 138 गोलियां बरामद की गई थी। यह सामान एक खाली मकान से बरामद हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी थी। जांच के दौरान रविवार को पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया।

एलओसी के पास रहते थे तीनों आरोपी
इन लोगों की पहचान तनवीर अहमद, सज्जाद अहमद काकरू तथा जाकिर हुसैन शाह के रूप में हुई है। तीनों एलओसी के पास इलाकों में रहते है। पूछताछ के दौरान इनके पास से पुलिस ने साढ़े पांच किलो ब्राउन शूगर बरामद किया। कड़ी पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि माल की सप्लाई पाकिस्तान से हुई थी।

हैंडलरों ने कश्मीर में भेजा था माल
पूछताछ में पता चला है कि एलओसी से उस तरफ के हैंडलरों की तरफ से ये माल कश्मीर घाटी में भेजा गया। हथियारों को आतंकियों तक पहुंचाया जाना था। इससे पहले हथियार मकान में छिपाए गए थे। इसके अलावा ड्रग्स को बेचकर मिले पैसों को भी आतंकियों की फंडिंग में खर्च किया जाना था।


Share

Related posts

स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव

samacharprahari

2015 से पांच साल में 2,264 बार चीनी घुसपैठ

samacharprahari

जापान ने छह देशों में आत्मघाती हमले की चेतावनी जारी की

Vinay

तेलंगाना में CBI जांच पर रोक, नहीं कर पाएगी जांच

Girish Chandra

चंद घंटे में निवेशकों की 8.21 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूबी

samacharprahari

BMC चुनाव: BJP की सूची में परिवारवाद, पुणे में बगावत से महायुति में दरार

samacharprahari