ताज़ा खबर
OtherPoliticsदुनियाभारत

अफगानिस्तान में भीषण कार बम विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 120 घायल

Share

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी घोर प्रांत में रविवार को आत्मघाती कार बम हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और करीब 120 लोग जख्मी हो गए। कतर में तालिबान और अफगानिस्तान सरकार के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता जारी रहने के बीच यह हमला हुआ है। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरान ने कहा कि कार बम हमला प्रांतीय पुलिस प्रमुख के कार्यालय के प्रवेश द्वार पर किया गया। घोर में हमले की किसी ने फिलहाल जिम्मेदारी नहीं ली है। कतर में तालिबान और अफगानिस्तान सरकार के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता जारी रहने के बीच यह हमला हुआ है।
बता दें कि देश में दशकों से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए कतर में तालिबान और अफगानिस्तान सरकार के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता जारी है। घोर में प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ आबेर ने कहा कि विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज राजधानी फिरोज कोह तक सुनाई पड़ी।
आबेर ने कहा, ‘इससे कुछ सरकारी भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें पुलिस प्रमुख का कार्यालय, महिला मामलों का विभाग और शरणार्थियों के लिए प्रांतीय कार्यालय भी शामिल हैं।’ तालिबान शुक्रवार को दक्षिण अफगानिस्तान में हमले बंद करने पर सहमत हो गया था, जिसकी वजह से हाल के दिनों में हजारों लोगों को विस्थापन झेलना पड़ा था।


Share

Related posts

राजकोषीय घाटा 8.6 फीसदी पहुंच सकता है: नोमुरा

samacharprahari

पदोन्नति में आरक्षण देने के मुद्दे पर फैसला सुरक्षित

samacharprahari

ग्लोबल इफेक्ट से भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, डूबे 15 लाख करोड़

Prem Chand

भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में, सरकार बेखबर : राहुल गांधी

samacharprahari

NCP नेता फहमीदा हसन बोलीं- ‘PM आवास पर करूंगी हनुमान चालीसा का पाठ’

Prem Chand

अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत

samacharprahari