Samachar Prahari
Politicsभारत

भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में, सरकार बेखबर : राहुल गांधी

Share

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि इस समय भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में है, लेकिन केंद्र सरकार बेखकर है कि उसे क्या करना है।उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में है। हम हर जगह शक्ति और सम्मान खो रहे हैं। भारत सरकार बेखबर है कि उसे क्या करना है।’’

कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, ईरान ने चाबहार परियोजना से भारत को अलग कर दिया है। यह परियोजना चाबहार को अफगानिस्तान सीमा के करीब ज़हेदान तक रेल नेटवर्क से जोड़ने की है।

बता दें कि ईरान में 40 करोड़ डॉलर की चाबहार बंदरगाह के ज़रिए अफगानिस्तान को जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना में भारत को झटका लगा है। ईरान ने कहा कि वह खुद ही चाबहार को अफगानिस्तान सीमा के करीब ज़हेदान तक रेल नेटवर्क से जोड़ने की परियोजना को पूरा करेगा। उसे भारतीय मदद की जरूरत नहीं है। हालांकि, ईरान ने फिलहाल इस योजना में भारतीय रेल कंपनी इरकॉन के लिए भागीदारी के दरवाजे खुले रखे हैं।


Share

Related posts

झूठों के सरदार हैं प्रधानमंत्री मोदी, एक के बाद एक झूठ बोल रहे हैं : खरगे

samacharprahari

बिहार विधानसभा में हंगामा: ‘खून की होली खेली गई’ के लगे नारे, सदन छोड़कर निकले CM नीतीश

samacharprahari

दो साल में डिफॉल्टर्स की संख्या में काफी इजाफा

samacharprahari

Leave a Comment